मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

पैट कमिंस की मां का निधन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बांधी बांह पर काली पट्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पैट कमिंस की मां का निधन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बांधी बांह पर काली पट्टीअहमदाबाद, 10 मार्च । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन पैट कमिंस की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बांह पर काली पट्टी बांधी। कमिंस की मां का गुरुवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया।अहमदाबाद में शुक्रवार की सुबह, कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने दिन के खेल से पहले टीम को इकट्ठा किया और बताया कि पैट कमिंस की मां मारिया कमिंस का स्तन कैंसर से निधन हो गया है।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, "हम मारिया कमिंस के निधन से बहुत दुखी हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से, हम पैट, कमिंस परिवार और उनके दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम ने आज श्रद्धांजलि स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधी।"अपनी मां की देखभाल के लिए सिडनी रवाना होने से पहले कमिंस ने बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की, जबकि उनकी अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम ने पहले दो टेस्ट में कमिंस की कप्तानी के लिए उनकी तारीफ की है।चौथे मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने समाचार लिखे जाने तक सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के शानदार नाबाद शतक और कैमरून ग्रीन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत दूसरे दिन 4 विकेट पर 325 रन बना लिए हैं। ख्वाजा 140 और ग्रीन 83 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें