मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिनभर ट्रेनें रद्द होने से हावड़ा-बर्दवान शाखा के यात्री परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिनभर ट्रेनें रद्द होने से हावड़ा-बर्दवान शाखा के यात्री परेशानी

दिनभर ट्रेनें रद्द होने से हावड़ा-बर्दवान शाखा के यात्री परेशानी

हावड़ा, 26 मार्च। बर्दवान-हावड़ा कॉर्ड लाइन पर बेलानगर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को बदलने की वजह से शनिवार रात 12:00 बजे से रविवार रात 12:00 बजे तक बर्दवान-हावड़ा कॉर्ड लाइन पर सभी लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। नतीजतन रविवार सुबह से बर्दवान-हावड़ा कॉर्ड लाइन की ट्रेन सेवा बाधित हो रही है। कुछ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को मेन लाइन से होकर सफर करना पड़ रही है।

दैनिक यात्री दीपक चौधरी सुबह काम पर निकले थे। बर्दवान स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन पकड़कर उन्हेंने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, "यात्रा करना बहुत कठिन है। अब कई लोगों को मेन लाइन से होकर गुजरना पड़ रहा है। हावड़ा जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कम ट्रेन जो स्पेशल चल रही हैं उनमें से कुछ डानकूनी भी जा रही हैं। इस बीच, बेलानगर स्टेशन पर काम के लिए रेलवे द्वारा लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है। साथ ही कॉर्ड लाइन पर चलने वाली कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को मेन लाइन यानी बंडेल से चलाया जा रहा है।

हालांकि रेलवे सूत्रों के मुताबिक रविवार को यात्रियों को ध्यान में रखते हुए दस जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कॉर्ड लाइन पर बर्दवान और डानकुनी के बीच आठ जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें