मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड से तीन लोगों ने की घुसने की कोशिश, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड से तीन लोगों ने की घुसने की कोशिश, गिरफ्तार

नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर तीन लोगों ने घुसने की कोशिश की। तीनों मजदूर हैं। इनके नाम कासिम, शोएब और मोनिस हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संसद की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तीनों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना 4 जून दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर संसद भवन के गेट नंबर 3 की बताई जा रही है।सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर इनके आधार कार्ड देखे तो तो उनको कुछ शक हुआ। इसके बाद आधार कार्डों की जांच की गई तब साफ हुआ कि वह फर्जी हैं। इसके बाद तीनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है। बताया गया है कि तीनों मजदूरों को संसद भवन परिसर के भीतर एमपी लाउंज के निर्माण कार्य के लिए रखा गया था।उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में दो लोग संसद भवन की दर्शक दीर्घा में कूद गए थे। इस घटना के बाद संसद भवन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इस घटना को संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध माना गया था। ताजा घटना फर्जी आधार कार्ड से जुड़ी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें