मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

एम्बाप्पे के दो गोलों की बदौलत पीएसजी चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मैड्रिड । पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने मंगलवार देर रात किलियन

एम्बाप्पे के दो गोल की बदौलत रियल सोसिदाद को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग

के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले अंतिम 16 के पहले

लेग में पीएसजी ने रियल सोसिदाद को 2-0 से हराया था और अब इस जीत के साथ

फ्रांसीसी टीम कुल स्कोर 4-1 के साथ अंतिम 8 में पहुंची।

इस मैच में पीएसजी ने तेज शुरुआत की और एम्बाप्पे ने मैच के 15वें मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

मध्यांतर

तक पीएसजी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। मध्यांतर के बाद मैच के 56वें मिनट

में एम्बाप्पे ने एक और बेहतरीन गोल कर पीएसजी को 2-0 से आगे कर दिया।

मैच

के अंतिम मिनटों में मिकेल मेरिनो ने गोल कर रियल सोसिदाद का खाता खोला और

स्कोर 2-1 हो गया, अंतिम सीटी बजने तक यही स्कोर रहा और पीएसजी ने मैच 2-1

से जीत लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें