मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

पेरिस ओलंपिक: पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जर्मनी से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । विश्व में पांचवें नंबर पर काबिज भारतीय पुरुष

हॉकी टीम मंगलवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में चार बार की

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा एफआईएच हॉकी विश्व कप चैंपियन जर्मनी

से भिड़ेगी।

रविवार को क्वार्टर फाइनल में चौथी रैंकिंग वाली जर्मनी

की सातवीं रैंकिंग वाली अर्जेंटीना पर 3-2 से जीत के बाद आखिरकार यह

मुकाबला पक्का हो गया है।

दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड का मुकाबला

स्पेन से होगा। नीदरलैंड, जो वर्तमान में तीसरी रैंकिंग वाली टीम है और

जिसके पास दो ओलंपिक स्वर्ण हैं, ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल

में जगह पक्की की। छठी रैंकिंग वाली ऑस्ट्रेलिया, जो तीन बार विश्व कप

विजेता भी है, को एक गंभीर झटका लगा क्योंकि उन्हें भारत से (1972 के बाद

से ओलंपिक में एशियाई दिग्गजों के खिलाफ उनकी पहली हार) और नीदरलैंड से

लगातार दो हार का सामना करना पड़ा।

स्पेन ने अपने क्वार्टर फाइनल

में दुनिया की नंबर एक और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम को 3-2 से हराकर

सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में एक रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच

में ग्रेट ब्रिटेन को हराया और रविवार को सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

निर्धारित समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था, अतः भारत ने शूटआउट में 4-2 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

वर्तमान में, भारतीय दल ने पेरिस ओलंपिक में तीन कांस्य पदक जीते हैं और ये सभी निशानेबाजी में आए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें