मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

बागी हुए जदयू विधायक को जिला प्रशासन ने किया नजरबंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बागी हुए जदयू विधायक को जिला प्रशासन ने किया नजरबंद

नवादा, 12 फरवरी।जदयू के बागी विधायक डॉ संजीव कुमार को नवादा जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार को नजरबंद किया गया।

राजद

कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग कार्यालय के चारों ओर घेर

कर जमकर नीतीश कुमार मुर्दाबाद आदि के नारे लगाए गए।वहीं पूर्व एमएलसी

प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा भी पहुंचे।उन्होंने कहा कि आज पटना स्थित विधानसभा

में सरकार की स्थिरता को लेकर फ्लोर टेस्ट है।ऐसे में नीतीश कुमार के

निर्देशानुसार खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा के विधायक डॉ संजीव कुमार

को जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,रजौली एसडीओ,रजौली एसडीपीओ एवं कई थाना के

पुलिस बलों के सहयोग से नजरबंद कर वन विभाग के कैम्पस में रखा गया है।

उन्होंने

यह भी कहा कि परबत्ता विधायक रांची से पटना जा रहे थे।इसी बीच समेकित जांच

चौकी से पुलिस बलों ने सोमवार की सुबह ही विधायक को रोक लिया।वन विभाग

स्थित रेस्ट हाउस में विधायक से किसी कार्यकर्ता अथवा पत्रकारों को भी नहीं

मिलने दिया गया।वहीं राजद कार्यकर्ताओं के जमावड़े को देखते हुए सुबह के

लगभग नौ बजे विधायक को पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पटना ले जाया जा रहा

है।वहीं परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार के साथ वाहन में पुलिस अधीक्षक भी

मौजूद थे।विधायक के वाहन के आगे-पीछे पुलिस एवं प्रशासन का काफिला भी

साथ-साथ चल रही थी।

इस दौरान परबत्ता विधायक हाथ जोड़कर अपने

समर्थकों को धन्यवाद दिया।वहीं विधायक से पूछे जाने पर कहा कि जो बिहार के

हित में होगा,वो करेंगे एवं साथही कहा कि अभी सब ठीक है।इस दौरान प्रखण्ड

प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र यादव उर्फ बब्लू यादव,पूर्वी पंचायत के मुखिया

संजय यादव,पूर्व प्रमुख रामचन्द्र यादव के अलावे सैकड़ों राजद कार्यकर्ता

मौजूद रहे।बताते चलें कि राजनीतिक हलचल के दौरान जदयू के बागी विधायक को

लेकर पुलिस एवं प्रशासन बीती रात्रि से ही समेकित जांच चौकी पर काफी सक्रिय

दिखाई दिए थे।सुबह जब विधायक को हाउस अरेस्ट किया गया तब जाकर भेद खुल

पाया कि आखिर क्यों पुलिस एवं प्रशासन सक्रिय दिख रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें