मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का हुआ कांग्रेस में विलय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का हुआ कांग्रेस में विलय

पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का हुआ कांग्रेस में विलय

पटना: पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लो) का कांग्रेस में विलय के बाद बिहार समेत देशभर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह और राजेश रंजन पप्पू ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आदरणीय श्री पप्पू यादव जी के नेतृत्व में पार्टी को विलय करने का यह निर्णय देश और संविधान हित में लिया गया है। श्री पप्पू यादव जी और उनके लाखों समर्थक कांग्रेस की विचारधारा के साथ चलने को सहज है। इसलिए पार्टी नेतृत्व ने कांग्रेस जैसी देश की सबसे पुरानी और जनता के लिए काम करने वाली पार्टी विलय किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मर्जर के बाद तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है। आज का यह दिन हम सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक है। सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। यह विलय सच में साधारण नहीं बल्कि ऐतिहासिक है, जिसके तहत पप्पू यादव के साथ उनके पुत्र भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। नेताओं ने कहा कि पप्पू यादव और हमारी पार्टी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। हमारी नीतियां कांग्रेस पार्टी की नीतियों और दिशा से प्रभावित रही है ऐसे में उनके साथ मिलकर चलना समय के साथ-साथ संविधान की रक्षा के लिए भी बेहद जरूरी था। उन्होंने कहा कि इससे पहले महागठबंधन के बड़े नेता लालू प्रसाद यादव के आशीर्वाद और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव जी से मुलाकात के बाद आज ऐतिहासिक फैसला लिया गया इससे हमारी पार्टी के सभी नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी उत्साह चरम पर है। हम इस कदम का स्वागत करते हैं और कांग्रेस नेतृत्व को भरोसा दिलाते हैं कि कोसी और सीमांचल से बीजेपी की हार सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव की नई दस्तक है 10 साल के कुशासन के खिलाफ पूर्णिया समेत देश भर में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में बदलाव की आंधी चल रही है, जिसमें हम सभी अपने अभिभावक पप्पू यादव के साथ मजबूती से शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें