मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

पप्पू यादव की पार्टी का थोड़ी देर में कांग्रेस में होगा विलय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पप्पू यादव की पार्टी का थोड़ी देर में कांग्रेस में होगा विलय

पप्पू यादव की पार्टी का थोड़ी देर में कांग्रेस में होगा विलय

पटना।बिहार से बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगे। इसका कुछ ही देर में औपचारिक ऐलान होगा। माना जा रहा है कि वे पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। पप्पू यादव 5 बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं। वे बिहार के ताकतवर नेता माने जाते हैं। वे 1991, 1996, 1999, 2004 और 2014 में सांसद बने।इससे पहले, पप्पू यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव और मेरे बीच राजनीतिक रिश्ता नहीं, पूरी तरह से भावनात्मक रिश्ता है। कल हम सब एक साथ बैठे थे। हमारी कोशिश किसी भी कीमत पर सीमांचल और मिथिलांचल में बीजेपी को रोकने की है।इससे पहले, पप्पू यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव और मेरे बीच राजनीतिक रिश्ता नहीं, पूरी तरह से भावनात्मक रिश्ता है। कल हम सब एक साथ बैठे थे। हमारी कोशिश किसी भी कीमत पर सीमांचल और मिथिलांचल में बीजेपी को रोकने की है।पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने काम किया और विश्वास बनाया। राहुल गांधी ने दिल जीता और लोगों में उम्मीद जगाई। उन्होंने कहा कि हम मिलकर न सिर्फ 2024 (लोकसभा चुनाव) बल्कि 2025 (बिहार विधानसभा चुनाव) भी जीतेंगे।जिसने देश का दिल जीत लिया, पीएम वही बनेगा’जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि पूर्णिया मायने नहीं रखता, मायने रखता है भाजपा को रोकना और कमजोर वर्गों की पहचान और विचारधारा की रक्षा करना। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस नेतृत्व के साथ मिलकर लड़ेंगे। जिसने इस देश का दिल जीत लिया, वही इस देश का पीएम बनेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें