मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

रंगदारी मामले में पप्पू यादव को मिली ज़मानत कहा, न्यायालय पर भरोसा ,सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रंगदारी मामले में पप्पू यादव को मिली ज़मानत    कहा, न्यायालय पर भरोसा ,सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा

रंगदारी मामले में पप्पू यादव को मिली ज़मानत

कहा, न्यायालय पर भरोसा ,सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा

पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को रंगदारी मामले में कोर्ट से ज़मानत मिल गई है । पप्पू यादव गुरुवार को अपने वकील के साथ पूर्णिया व्यवहार न्यायालय पहुंचे, जहां न्यायालय ने उन्हें रंगदारी मामले में ज़मानत दे दी ।

कोर्ट से बाहर निकलकर पप्पू यादव ने जज साहब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इतना हर्ट हुआ हूं की आज तक 57 साल के उम्र में कभी नहीं हुआ था । इतना मेंटल टॉर्चर कभी नहीं हुआ । मै आज तक जिस इंसान से कभी मिला ही नहीं उनके एक आवेदन पर थाना प्रभारी के मिली भगत से मुझपर केस कर दिया गया। वरीय अधिकारियों के आदेश पर यह सब किया गया है । मेरे ऊपर बिना मतलब के कई तरह की धाराएं लगाई गई। जबरदस्ती सीजीएम कोर्ट में धारा 385 लगाया गया जिसका मतलब है, मैं मिला, सामने से धमकी दी और मौखिक रूप से मांग की । ये बिल्कुल गलत है ।

पप्पू यादव ने कहा कि थाना प्रभारी का कॉल डिटेल निकाला जाए साथ ही उस आदमी का भी कॉल डिटेल निकाला जाए और देखा जाए की कब कहां किन से बात हुई है। सारा मामले सामने आ जाएगा और पता चल जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन है ।

पूर्णिया के फर्नीचर व्यवसाई राजा भगत ने पप्पू यादव पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था । इस केस का समाज जिले तथा राजनीति की दुनिया में भी चर्चा का विषय बना हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें