पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय पर्चा किया दाखिल कहा- राजनीतिक हत्या की साजिश थी

पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय पर्चा किया दाखिल कहा-
राजनीतिक हत्या की साजिश थी
पूर्णिया।लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन का आज आखिरी दिन है। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर में नॉमिनेशन चल रहा है। इन पांचों में से सबसे हॉट सीट पूर्णिया है। पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट से निर्दलीय नामांकन किया है।पप्पू के नामांकन पर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने साफ कह दिया है कि पार्टी से बाहर नामांकन करने की इजाजत किसी को नहीं है।बता दें कि महागठबंधन में पूर्णिया सीट आरजेडी के कोटे में गई है। यहां से बीमा भारती पहले से ही नामांकन किया है।पप्पू यादव ने नॉमिनेशन के बाद कहा कि ये मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश थी। सीमांचल की आजादी, जातीय विवाद, भ्रष्टाचार और नफरत का खात्मा करना है। हर परिवार की खुशी और गरीबी मिटाने का मेरा संकल्प है। बिहार कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने पप्पू यादव के पूर्णिया से नामांकन को लेकर कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नहीं हैं। कांग्रेस के कोटे में जो 9 सीट आई हैं उसमें पूर्णिया नहीं है। बीमा भारती ही इंडिया गठबंधन की साझा प्रत्याशी हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी का एक-एक वर्कर बीमा भारती को जिताएगा।





