मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

पप्पू यादव की कार से 50 हजार नकद बरामद, दो गाड़ी जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पप्पू यादव की कार से 50 हजार नकद बरामद, दो गाड़ी जब्त

पप्पू यादव की कार से 50 हजार नकद बरामद, दो गाड़ी जब्त

पूर्णिया ।पूर्णिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कोढ़ा के दिघरी गांव में पुलिस द्वारा पप्पू यादव के समर्थकों के साथ जो गाड़ियां चल रही थी चेकिंग की जाने लगी तो एक गाड़ी से 50 नगद बरामद हुआ। दो गाड़ियों को जब्त किया गया है।पुलिस का कहना है कि हम लोग गाड़ी चेकिंग कर रहे थे तो पप्पू यादव एवं उनके समर्थकों ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया और कुछ उनके समर्थक ब्रीफकेस लेकर भागे। यह चुनाव आचार संहिता का मामला है। दिघरी गांव जिला कटिहार में पड़ता है। एसडीओ तथा डीएसपी ने बताया कि पप्पू यादव तथा उनके समर्थकों ने अभद्रता की है ।हम लोगों के साथ अभद्र भाषा बोली गई है। वहां निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं ।उनकी पुलिस से बहस हुई है। उनका आरोप है की पुलिस मेरी हत्या करवाना चाह रही है। उन्होंने कोढ़ा के डीएसपी अभिजीत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मेरी हत्या करवाना चाहते हैं ।मैं अपने समर्थकों के साथ इलाके में लोकसभा क्षेत्र में आम जनता से मिलने आया था परंतु यह गाड़ी रोक कर मुझे उतरवा रहे थे। पप्पू यादव तथा उनके समर्थक लगातार पप्पू यादव जिंदाबाद नीतीश तेजस्वी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें