मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा केंद्र पर छात्रों का हंगामा, प्रश्न पत्र लीक करने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा केंद्र पर छात्रों का  हंगामा, प्रश्न पत्र लीक करने का लगाया आरोप

चतरा : जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा केंद्र पर छात्रों का हंगामा, प्रश्न पत्र लीक करने का लगाया आरोप

चतरा: जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा की पीटी एग्जाम के दौरान अभ्यर्थियों ने हंगामा किया है। अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप लगाया है। मामला चतरा के उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का है। मालुम हो की जेपीएससी द्वारा 11वीं, 12वीं और 13वीं सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आज ली जा रही है। राज्य के कुल 834 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है।परीक्षा दो पालियों में होनी है। इस बीच चतरा में एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया है।अभ्यर्थियों के द्वारा हंगामा किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में प्रिंसिपल धनेश्वर राम ने सफाई देते हुए कहा कि कंट्रोल रूम में परीक्षा अवधि में नियमानुसार प्रश्न पत्र खोला गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गयी है। हंगामा कर रहे छात्रों के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया। परीक्षा केंद्र पर छात्रों के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार व एसडीपीओ संदीप सुमन पहुंचे। हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।मामले में अधिकारियों ने जांच की बात कही है। कहा कि लापरवाही हुई होगी तो निश्चित ही कार्रवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें