शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपरलीक मामला -करबिगहिया से गिरफ्तारी के बाद हजारीबाग में छापा

शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपरलीक मामला
-करबिगहिया से गिरफ्तारी के बाद हजारीबाग में छापा
पटना।शुक्रवार को आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में हजारीबाग में गिरफ्तार किए गए अपराधी और हिरासत में लिए गए अभ्यर्थियों को देर रात पटना लाया गया। इस मामले में ईओयू ने धारा 420, 467, 468, 471 सहित अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया।
ईओयू को 14 मार्च को करबिगहिया क्षेत्र में पेपरलीक से जुड़े एक जालसाज के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद ईओयू ने टीम बना उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ही शुक्रवार को हजारीबाग से अपराधी को गिरफ्तार करने के साथ ही 270 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रश्न का उत्तर देने के लिए प्रति अभ्यर्थी 10 लाख वसूले गए थे। पेपर लीक करने वाले जालसाजों ने पिछले दो महीने में 500 से अधिक लोगों से संपर्क किया था।आयोग ने इस मामले में अभी तक नहीं किया केस आर्थिक अपराध इकाई की जांच में पाया गया है कि परीक्षा से पहले हजारीबाग में पकड़े गए तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के पेपर का जब परीक्षा के बाद प्राप्त हुए पेपर से मिलान किया गया तो हूबहू निकला। बावजूद इसे लेकर अभी तक बिहार लोक सेवा आयोग सक्रिय नहीं हुआ है। आयोग के सचिव रवि भूषण ने बताया कि देर शाम उनके पास मामला आया है। इस पर आयोग में चर्चा के बाद आगे की दिशा तय की जाएगी।





