मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े 5 बजे ट्रेन में आग लगने की बात सामने आई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। समय रहते उठाए गए जरूरी कदम की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि सासाराम रेलवे स्टेशन पर सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन लगी हुई थी। इसी बीच इंजन की ओर से 5वें बोगी में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और ट्रेन की एक बोगी जलकर राख हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे हमें सूचना मिली थी कि सासाराम पटना पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। कोई कैजुअलटी नहीं हुई है, आग लगने की सूचना पाकर पायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन की एक बोगी को हटाकर और समय में बदलाव कर करीब 2 घंटे के बाद रवाना करने की प्रक्रिया जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें