मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

श्री केदारनाथ धाम के लिए पंचमुखी डोली रवाना, दो मई को खुलेंगे कपाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रूद्रप्रयाग/ऊखीमठ। श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली सोमवार को सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ समारोहपूर्वक धाम के लिए प्रस्थान कर गई। डोली आज पहले पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम करेगी। केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को प्रातः सात बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।सेना के बैंड के बीच डोली यात्रा का शुभारंभ रावल भीमाशंकर लिंग, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इससे पहले पंचमुखी उत्सव मूर्ति का पंच स्नान कराकर डोली में विराजमान कराया गया और उसे सुसज्जित किया गया। इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।डोली यात्रा के मार्ग में उखीमठ, संसारी, विद्यापीठ और गुप्तकाशी बाजार में श्रद्धालुओं ने फूलों से स्वागत किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी कतारबद्ध होकर डोली के दर्शन के लिए उपस्थित रहे।मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि डोली आज विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम करेगी। 29 अप्रैल को गुप्तकाशी से फाटा, 30 अप्रैल को फाटा से गौरीकुंड और एक मई को गौरीकुंड से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी और शाम तक पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम में भी मंदिर समिति के अग्रिम दल ने यात्रा पूर्व तैयारियां पूरी कर ली है। मंदिर क्षेत्र में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, भोग मंडी की साफ सफाई, मंदिर समिति कार्यालय, पूजा कार्यालय, दर्शन पंक्ति की सामान्य मरम्मत, पुजारीगणों एवं कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था संबंधित कार्य किये गये हैं।केदारनाथ धाम के कपाट (शुक्रवार) 02 मई को प्रात: 7 बजे खुल रहे हैं। इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से कपाटोत्सव की तैयारियां चल रही है। कपाट खुलने के कार्यक्रम के अंतर्गत बीते कल (रविवार ) 27 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में केदारपुरी के रक्षक भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें