मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

पंचकूला सामूहिक सुसाइड केस: हाईलेवल जांच शुरू, पांच पुलिस टीमों का गठन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंचकूला सामूहिक सुसाइड केस: हाईलेवल जांच शुरू, पांच पुलिस टीमों का गठन

चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला सामूहिक आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। जांच के दौरान अभी तक पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले हैं। पहला सुसाइड नोट कार के डैशबोर्ड से पुलिस को बरामद हुआ है। दूसरा नोट घर के मुखिया प्रवीन मित्तल के बैग से मिला है। यह सुसाइड नोट उनके हिसाब-किताब वाले रजिस्टर से बरामद हुआ है।पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक के अनुसार अभी तक की जांच में यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन पुलिस ने इसके बाद भी इस पूरे मामले की हाईलेवल जांच शुरू कर दी है।डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच अलग-अलग जांच टीमें बनाई हैं। यह भी सामने आया है कि मृतक देहरादून में रह रहे थे तो एक टीम जांच के लिए देहरादून भेज दी गई है। एक टीम हिसार में मृतकों के पैतृक क्षेत्र में गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मित्तल परिवार कथा में शामिल होने के बाद सेक्टर 27 क्यों गया। इसके लिए पूरे रूट के सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि घटना के दिन उनका क्या रूट प्लान था। कब वह घर से निकले और पूरे दिन कहां-कहां गए और किससे मिले। मामले की जांच सात से आठ एंगल पर शुरू की है। सबसे पहला एंगल इसमें फायनेंस का सामने आया है। ये जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में फायनेंस को लेकर मृतक परिवार के क्या सिस्टम थे, इसको लेकर जो अभी तक डाक्यूमेंट मिले हैं उनकी पड़ताल की जा रही है।मृतक परिवार के सोशल मीडिया प्लेटफार्म वेरिफाई किए जा रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि उनकी क्या गतिविधि रहती थी। प्रवीन की कार से मिले दोनों सुसाइड नोट की पुलिस जांच करा रही है। इसके लिए सुसाइड नोटों को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। यह पता किया जा रहा है कि यह हैंडराइटिंग प्रवीन की है या किसी दूसरे की। जांच में यह फैक्ट भी अहम होने वाला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें