मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

19 मई का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल की तृतीया तिथि, अभिजीत-विजय मुहूर्त के साथ रवि योग का संयोग, नोट कर लें राहुकाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
19 मई का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल की तृतीया तिथि, अभिजीत-विजय मुहूर्त के साथ रवि योग का संयोग, नोट कर लें राहुकाल

नई दिल्ली। सनातन धर्म में पंचांग के पांचों अंग नक्षत्र, करण, वार, तिथि, योग के आधार पर ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण व दिन की शुरुआत की जाती है। 19 मई 2026 (मंगलवार) का पंचांग देखें तो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त के साथ रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है।

मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 28 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 7 मिनट पर होगा। चंद्रोदय सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर और चंद्रास्त रात 10 बजकर 13 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार, पूरे दिन तृतीया का ही मान होगा।

नक्षत्र की बात करें तो मृगशिरा नक्षत्र सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लगेगा। धृति योग दोपहर 5 बजकर 49 मिनट तक चलेगा।

गर करण दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

19 मई के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो दृक पंचांग के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक, विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक और अमृत काल रात 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। रवि योग 18 मई की सुबह 8 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 19 मई की सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। यह योग विशेष शुभ माना जाता है।

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 25 मिनट तक, यमगंड सुबह 8 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजे तक रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। वहीं, विडाल योग सुबह 5 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि दौरान किए काम फलदायी नहीं होता। इस समय किसी भी शुभ कार्य को टालने की सलाह दी जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें