मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

9 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की सप्तमी तिथि, नोट कर लें शुभ- अशुभ समय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
9 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की सप्तमी तिथि, नोट कर लें शुभ- अशुभ समय

नई दिल्ली। पंचांग के पांचों अंग ( नक्षत्र, योग, वार, तिथि व करण) के अनुसार ही दिन व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है। पंचांग के अनुसार गुरुवार 9 अप्रैल को बैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है।

गुरुवार को सप्तमी तिथि शाम 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन सप्तमी का ही मान होगा। नक्षत्र की बात करें तो मूल नक्षत्र सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लगेगा। योग परिघ शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा और करण विष्टि सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक चलेगा।

सूर्योदय सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 43 मिनट पर होगा।

गुरुवार के शुभ समय की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना गया है।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट तक होगा।

वहीं, सायाह्न सन्ध्या सूर्यास्त के बाद शाम 6 बजकर 43 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। रवि योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक चलेगा। निशिता मुहूर्त देर रात 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट (10 अप्रैल) तक होगा।

अशुभ समय की जानकारी भी जरूरी है। राहुकाल दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, इसलिए इस दौरान महत्वपूर्ण काम टालना बेहतर होगा। यमगण्ड सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

गुलिक काल सुबह 9 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक होगा। दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 12 मिनट तक चलेगी। गण्ड मूल भी सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

वहीं, वर्ज्य समय सुबह 7 बजकर 1 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से 4 बजकर 11 मिनट और शाम 7 बजकर 28 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें