मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

नई दिल्ली। सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है। इसके पांच अंगों (नक्षत्र, योग, वार, तिथि, करण ) के आधार पर ही शुभ-अशुभ समय के साथ ही दिन की शुरुआत का निर्धारण होता है। बैशाख मास, शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 26 अप्रैल (रविवार) को है।

दृक पंचांग के अनुसार, रविवार को सूर्योदय 5 बजकर 45 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 53 मिनट पर होगा। चंद्रोदय दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर और चंद्रास्त 27 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 3 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी।

हालांकि, उदयातिथि के अनुसार, पूरे दिन दशमी तिथि का ही मान होगा।

26 अप्रैल को नक्षत्र मघा शाम 8 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लगेगा। योग वृद्धि शाम 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। करण तैतिल सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। रविवार को वणिज योग है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

26 अप्रैल के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

इस दौरान कोई भी शुभ कार्य शुरू करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा, जो सफलता और विजय के लिए शुभ है। अमृत काल शाम 6 बजकर 1 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक होगा।

वहीं, सायाह्न सन्ध्या शाम 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 57 मिनट से 27 अप्रैल की देर रात 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

रवि योग सुबह 5 बजकर 45 मिनट से शाम 8 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय की जानकारी भी महत्वपूर्ण है। राहुकाल शाम 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत न करें। यमगण्ड दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक होगा। दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। वर्ज्य समय सुबह 8 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

गण्ड मूल और विडाल योग भी सक्रिय रहेगा। बाण अग्नि दोपहर 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ध्रुव और गर समय भी शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार अशुभ समय में सावधानी बरतें। राहुकाल और दुर्मुहूर्त में कोई नया काम न शुरू करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें