मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल गणना पद्धति है। यह सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है।

20 जून 2026 (शनिवार) का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो दोपहर 3:46 बजे तक रहेगा। इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी।

इस दिन सुबह 5:27 बजे सूर्योदय और शाम 19:17 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं, सुबह 10:49 बजे चन्द्रोदय और रात 23:39 बजे चन्द्रास्त होगा। पंचांग के अनुसार इस दिन अश्लेषा नक्षत्र सुबह लगभग 10:07 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद मघा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा।

वहीं, 20 जून, शनिवार को हर्षण योग नहीं है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस दिन वज्र योग (सुबह 07:18 तक) और उसके बाद सिद्धि योग मान्य रहेगा।

हर्षण योग की उपस्थिति मुख्य रूप से 18-19 जून 2026 तक ही सीमित थी।

अगर आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बना रहे हैं तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक रहेगा, जिसे शुभ माना जाता है।

वहीं, राहुकाल सुबह 08:59 से 10:41 बजे तक, गुलिक काल सुबह 07:12 बजे से 08:55 बजे तक और यमघण्टकाल सुबह 06:52 से 08:37 बजे तक रहेगा।

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

वहीं, इस दिन सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान हैं। साथ ही, 20 जून 2026 (शनिवार) को पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक इन दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा करना आवश्यक भी है तो कुछ अचूक ज्योतिषीय उपायों का पालन करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें