मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:46 · नई दिल्ली संस्करण

पलेर्मो लेडीज ओपन: फियोना फेरो बनी चैंपियन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलेर्मो। फ्रांस की फियोना फेरो ने पलेर्मो लेडीज ओपन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में उन्होंने एस्टोनिया की एनेट कोंटेविट को 6-2 7-5 से हराया। यह पांच महीने से चल रहे टेनिस के निलंबन के बाद पहला एटीपी, डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट था।

खिताब जीतने के बाद फेरो ने कहा, "मुझे लगता है कि यह इस सप्ताह का मेरा सबसे अच्छा मैच था। मैं आराम महसूस कर रही थी, मुझे नहीं मालूम क्यों, क्योंकि यह फाइनल था! मैं वास्तव में कोई दवाब महसूस नहीं कर रही थी।"

कोरोनावायरस महामारी के कारण मार्च में टेनिस को निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद विश्व स्तर पर कई प्रदर्शनी टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किए गए, मगर पलेर्मो में संपन्न हुआ यह टूर्नामेंट एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर का पहला टूर्नामेंट था।

इस टूर्नामेंट को सख्त स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के बीच आयोजित किया गया, जहां सीमित संख्या में दर्शकों को आने की अनुमति दी गई। मैच खतम होने के बाद खिलाड़ियों को एक दूसरे से हाथ मिलाने की भी अनुमति नहीं थी।

इसके अलावा, खिलाड़ियों और अधिकारियों को प्रत्येक चार दिन में एक कोरोनावायरस टेस्ट से गुजरना पड़ता था। पिछले सप्ताह एक खिलाड़ी को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

फेरो ने कहा, "पूरे मैच में मेरी अच्छी पकड़ थी, मुझे बहुत कुछ याद नहीं था, मैंने बहुत सारे विनर्स मारे, इसलिए मैं अपने साथ ट्रॉफी पाकर बहुत खुश हूं।"

फेरो ने मैच में कुल 51 विनर्स मारे, इसके अलावा उन्होंने पांच बार कोंटेविट की सर्विस तोड़ी। फेरो ने अपने दूसरे ही मैच प्वाइंट पर मैच जीत लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें