मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश टीम के भारत न आने के रुख का पाकिस्तान ने किया समर्थन:

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश टीम के भारत न आने के रुख का पाकिस्तान ने किया समर्थन:

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम भारत न भेजने के फैसले का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने समर्थन किया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि बांग्लादेश किसके शह पर विश्व कप के लिए भारत न आने के अपने बयान को बार-बार दोहरा रहा है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने आईसीसी की गवर्निंग बॉडी को एक पत्र लिखा है जिसमें उसने बांग्लादेश के भारत में न खेलने के रुख का समर्थन किया है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इससे जुड़ा कोई भी सार्वजनिक बयान नहीं दिया गया है।

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए 21 जनवरी तक का वक्त दिया है। माना जा रहा है कि आईसीसी ने बुधवार को बोर्ड की बैठक बुलाई है।

इसका उद्देश्य बीसीबी के भारत में सुरक्षा चिंताओं के कारण बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने के मामले पर बातचीत करना है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के समर्थन में पत्र आईसीसी के अंतिम निर्णय से ठीक पहले लिखा है। हालांकि, ये माना जा रहा है कि आईसीसी के रुख पर पीसीबी द्वारा लिखे पत्र का कोई असर नहीं पड़ेगा।

बीसीबी ने बांग्लादेश सरकार के सपोर्ट से टीम के ग्रुप-स्टेज गेम्स के लिए भारत आने से मना कर दिया है।

आईसीसी और बीसीबी इस मुद्दे पर कई बैठक कर चुके हैं। पिछले सप्ताह आखिरी बैठक ढाका में हुई थी। आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा विश्व कप 2026 के लीग मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने या फिर बांग्लादेश को दूसरे ग्रुप में रखने जैसी बात नहीं मानी है। आईसीसी का अब तक का स्टैंड यही रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अपने ग्रुप स्टेज के मैच भारत जाकर खेलने चाहिए। खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीसीसीआई देखेगी।

बांग्लादेश की सत्ता से शेख हसीना के हटने और मोहम्मद युनूस के काबिज होने के बाद अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। हाल के दिनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में भारी इजाफा हुआ है। भारत में हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का भारी विरोध किया है।

आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.2 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था।

रहमान के आईपीएल में खेलने को लेकर विरोध था और भारी दबाव के बीच बीसीसीआई ने केकेआर को रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया। बीसीसीआई के आदेश के बाद केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया और इसी के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम को भारत न भेजने की बात शुरू की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें