मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान ने भारत की सेना को उकसाया, नियंत्रण रेखा पर तोड़ा संघर्ष विराम,मिला तगड़ा जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाकिस्तान ने भारत की सेना को उकसाया, नियंत्रण रेखा पर तोड़ा संघर्ष विराम,मिला तगड़ा जवाब

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की फौज लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 28-29 अप्रैल की रात पाकिस्तान की सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में एक बार फिर नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने उकसावे की गंभीरता को देखते हुए प्रभावी तरीके से जवाब दिया।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सेना ने लगातार छठवें दिन एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस बीच आतंकवाद को समर्थन देने के कबूलनामे को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की निंदा की है।आतंकवाद के शिकार संघों के नेटवर्क के शुभारंभ पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का दुरुपयोग करने और इसे कमजोर करने का विकल्प चुना है ताकि वह दुष्प्रचार में लिप्त हो सके और भारत के खिलाफ निराधार आरोप लगा सके। पूरी दुनिया ने हाल ही में एक टेलीविजन साक्षात्कार में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और धन देने के पाकिस्तान के इतिहास को स्वीकार करते हुए सुना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें