मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर आईईडी विस्फोट में चार नागरिकों की मौत, पांच आतंकी मारे गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद, पाकिस्तान में ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर रविवार को

हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में चार नागरिकों की

मौत हो गई। इसके अलावा आतंकवाद विरोधी अभियान के अंतर्गत सुरक्षाबलों ने

पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

डान समाचार पत्र के

अनुसार, रविवार को मध्य कुर्रम क्षेत्र में लगाए गए आईईडी विस्फोट होने से

चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी निसार

अहमद खान ने कहा कि आईईडी सड़क के किनारे लगाया गया था। इस स्थान से

यात्रियों से भरी एक कार के गुजरते समय जोरदार विस्फोट हो गया। सभी यात्री

ईद-उल-अजहा के लिए कुर्बानी का जानवर खरीदने जा रहे थे।

एआरवाई

न्यूज चैनल के अनुसार, सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में

रविवार को पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस

पाकिस्तान ने कहा है कि मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमलों और निर्दोष

नागरिकों की हत्या में शामिल थे। इन आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोलियां

और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें