मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

कोंडागांव के 15 केंद्रों में धान खरीद की नहीं हुई बोहनी, अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोंडागांव के 15 केंद्रों में धान खरीद की नहीं हुई बोहनी, अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी

कोंडागांव। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद दस दिन बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी है। जिले में लगभग 51700 किसान पंजीकृत हैं, और उनके लिए 67 धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। बावजूद आज तक 67 में से केवल 52 केंद्रों में ही खरीद हो पाई है, जबकि 15 केंद्रों में बोहनी तक नहीं हुई है।गिरोला धान खरीद केंद्र में मौजूद किसान आतुसाराम दीवान, पिट्टूराम सोरी और फागूराम दीवान ने बताया कि केंद्र में दिए जा रहे बारदाना लूज और फटे हैं, जिससे धान भराई में परेशानी बढ़ रही है। किसानों ने बताया कि टोकन कटवाने सप्ताह भर से भटकना पड़ रहा है । केंद्र में हमाल की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण खरीदी कार्य बेहद धीमा चल रहा है । किसान एग्रीटेक संबंधी समस्या का भी सामना कर रहे हैं, जिससे कई किसानों का रकबा कम दर्ज हो रहा है ।गिरोला केंद्र में पंजीकृत महिला किसान धन्नो मंडावी ने कहा कि हमाल की व्यवस्था न होने से उसे अपने बेटे का स्कूल बंद करवाकर केंद्र लाना पड़ा, जहां वे स्वयं बोरा सिलाई और धान ढुलाई कर रही हैं। जिला खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि धान खरीद जारी है और जहां भी समस्या आ रही है, उसका तत्काल समाधान किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें