मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

किसानाें काे टाेकन व ताैल के नाम पर न हाे परेशानी : विधायक अनुज शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किसानाें काे टाेकन व ताैल के नाम पर न हाे परेशानी : विधायक अनुज शर्मा

रायपुर। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने आज बुधवार काे धरसींवा विधानसभा के बंगोली धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक के अचानक केंद्र पहुंचने से वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने केंद्र में किसानों के लिए उपलब्ध पेयजल, छाया, नमी मापक यंत्र और तौल मशीनों की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद समिति प्रबंधकों और नोडल अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में हिदायत दी कि धान बेचने आए किसी भी किसान को टोकन या तौल के नाम पर अनावश्यक परेशान न किया जाए।उन्होंने निर्देश दिया कि धान की तौल बिना किसी देरी के पारदर्शी तरीके से की जाए ताकि किसानों को लंबा इंतजार न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान खरीद केंद्र में धान के ऊंचे ढेर और खुले में रखे अनाज को देखकर विधायक ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम के बदलते मिजाज और बेमौसम बारिश की आशंका को देखते हुए खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए तत्काल तिरपाल से कैपिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने धान के उठाव में तेजी लाने की बात कही ताकि केंद्र में जगह की कमी न हो और नए आने वाले किसानों को अपनी उपज रखने में कोई असुविधा न हो। विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसानों के अनाज की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है और उनके एक-एक दाने की खरीद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान का हित सर्वोपरि है और खरीद प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को मैदान पर मुस्तैद रहकर काम करने को कहा ताकि किसानों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहकारी समिति के कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें