मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : जंगल में 3 किमी तक पीछा, कलेक्टर खुद बने एक्शन हीरो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : जंगल में 3 किमी तक पीछा, कलेक्टर खुद बने एक्शन हीरो

-धान माफिया पर कलेक्टर का सीधा प्रहारबलरामपुर। धान खरीद व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को चुनौती देने वालों के खिलाफ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रशासन ने अब सीधे मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार देर रात एक अभूतपूर्व कार्रवाई में कलेक्टर राजेंद्र कटारा स्वयं मैदान में उतरे और अंतरराज्यीय सीमा से अवैध धान तस्करी को पकड़कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि जिले में धान माफिया के लिए अब कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचेगा।विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत तालकेश्वरपुर अंतरराज्यीय सीमा के घने जंगलों में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही कलेक्टर कटारा ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की। अंधेरे और दुर्गम जंगलों के बीच करीब 3 किलोमीटर तक पीछा कर कलेक्टर ने स्वयं दो पिकअप वाहनों को रुकवाया, जो अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे थे।जांच में दोनों वाहनों से लगभग 140 बोरी अवैध धान बरामद किया गया। मौके पर ही अवैध धान और दोनों वाहनों को थाना प्रभारी सनवाल के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, धान खरीद व्यवस्था को प्रभावित करने वाला अवैध परिवहन या भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंतरराज्यीय सीमाओं पर 24 घंटे चौकसी रखी जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्रों में सतत निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें