राज्यसभा चुनाव : महागठबंधन से सरफराज अहमद और एनडीए से प्रदीप वर्मा नामांकन दाखिल करने पहुंचे विधानसभा

रांची : झारखंड के दो सीटों पर 21 मार्च को राज्यसभा का चुनाव होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन है महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सरफराज अहमद और एनडीए गठबंधन की ओर से भाजपा ने प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है । दोनों प्रत्याशी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर बीजेपी के सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंच गये हैं। सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्रियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सरफराज अहमद भी नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंच गये हैं। अगर केवल डॉ सरफराज अहमद और प्रदीप वर्मा नामांकन दाखिल करते हैं तो दोनों प्रत्याशियों को संख्या बल के आधार पर निर्विरोध चुना जाना तय है मुंबई के व्यवसायी हरिहर महापात्र ने भी नामांकन के लिए पर्चा खरीदा है। हालांकि महापात्र नामांकन दाखिल करते हैं या नहीं इस पर अभी सस्पेंस कायम है।





