मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

सिंहावलोकन 2025: वनडे फॉर्मेट में विराट और रोहित के अलावा इन 3 भारतीयों का रहा जलवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिंहावलोकन 2025: वनडे फॉर्मेट में विराट और रोहित के अलावा इन 3 भारतीयों का रहा जलवा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट के लिहाज से साल 2025 बेहतरीन रहा। साल की शुरुआत में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 की जीत के साथ भारतीय टीम ने साल का समापन सफलतापूर्वक किया।

रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2025 में कुल 14 वनडे खेले और 11 में जीत हासिल की। 3 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन में विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और केएल राहुल का अहम योगदान रहा। इन 5 बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए। आइए इन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे विराट कोहली ने 2025 में वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।

कोहली ने 13 मैच की 13 पारी में 3 बार नाबाद रहते हुए 65.10 की औसत से 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 651 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 135 रहा।

रोहित शर्मा भारत के लिए दूसरे सफल बल्लेबाज रहे। पूर्व भारतीय कप्तान ने 14 मैचों की 14 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 50 की औसत से 650 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 121 रहा।

तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर रहे। इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए अय्यर ने इस साल कुल 11 मैचों की 10 पारियों में 5 अर्धशतक लगाते हुए 496 रन बनाए।

शुभमन गिल चौथे स्थान पर रहे। गिल ने 11 मैचों की 11 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 490 रन बनाए। पांचवें स्थान पर केएल राहुल रहे। राहुल ने 14 मैचों की 11 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 52.42 की औसत से 367 रन बनाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें