मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ बीजेपी से निष्कासित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ बीजेपी से निष्कासित

पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ बीजेपी से निष्कासित

पार्टी विरोधी काम करने का आरोप

-सहनी ने झंझारपुर से बनाया है उम्मीदवार

मधुबनी।लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सुमन महासेठ पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। सुमन महासेठ को वीआईपी यानी मुकेश सहनी की पार्टी ने झंझारपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।दरअसल, हाल ही में महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को महागठबंधन में तीन सीटें मिली हैं।बिहार की तीन सीटों पर सहनी की पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। वीआईपी ने झंझारपुर संसदीय सीट से सुमन कुमार महासेठ को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से जेडीयू के रामप्रीत मंडल एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं। इस सीट पर वीआईपी के सुमन कुमार महासेठ और जेडीयू रामप्रीत मंडल के बीच सीधी टक्कर है।बीजेपी के पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने एक्शन लिया है। बीजेपी ने दल की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए सुमन महासेठ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में सुमन महासेठ एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो पार्टी विरोधी कार्य है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें