मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

चिराग खुदगर्ज होते तो पीएम के साथ नहीं होते: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चिराग खुदगर्ज होते तो पीएम के साथ नहीं होते: तेजस्वी यादव

पटना।बिहार में लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तल्ख बयानबाजी तेज हो गई है। चिराग पासवान और नेता प्रतिपक्ष इन दिनों आमने सामने हैं। शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने चिराग पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने चिराग पासवान के पिताजी की मूर्ति फेंकवा दी। उनसे घर खाली करवाया और पार्टी का सिंबल छीन लिया।चिराग खुदगर्ज होते तो पीएम मोदी के साथ नहीं रहते। उनके घर में चाचा-भतीजे के बीच लड़ाई लगवाई। फिर भी चिराग पासवान मोदी जी के हनुमान बने हुए हैं। तेजस्वी ने आगे कहा कि चिराग को आरक्षण और आरएसएस का ज्ञान नहीं हैं। उनको अपने पिता रामविलास पासवान जी का भाषण सुनना चाहिए। वहीं, मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए में तालमेल नहीं है। काराकाट में उपेन्द्र कुशवाहा को हराने के लिए बीजेपी ने पवन सिंह को मैदान में उतारा है।तेजस्वी यादव के बयान पर चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग ने कहा है कि जितनी चिंता वह हमारी और हमारे प्रधानमंत्री की करते हैं अगर अपनी प्रत्याशियों की चिंता कर लेंगे तो उनकी जमानत बचा पाएंगे। परिवार में क्या हुआ और क्या नहीं यह हमारा व्यक्तिगत विषय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें