मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में फिर लौटेगा बारिश का दौर: आज से तेज बरसात, ओले और आंधी का ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में फिर लौटेगा बारिश का दौर: आज से तेज बरसात, ओले और आंधी का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। आज (रविवार) से राज्यभर में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने पांच और छह अक्टूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी सिस्टम के असर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार, यह प्रणाली आठ अक्टूबर तक सक्रिय रहेगी।शनिवार को भी उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, झालावाड़, सिरोही, जालोर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बीते 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ के कपासन में 33 मिमी, बाड़मेर के धोरीमन्ना में 21 मिमी, जबकि उदयपुर में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई।मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पांच और छह अक्टूबर को पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी और कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना है।राजधानी जयपुर में रविवार सुबह धूप खिली रही, लेकिन हल्की हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।आईएमडी जयपुर के अनुसार, बीकानेर, जयपुर, उदयपुर संभागों और शेखावाटी क्षेत्र में अगले 48 घंटे तक तेज बारिश के आसार हैं। वहीं सीकर, श्रीगंगानगर और भरतपुर जिलों में भी बरसात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और शहरी निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खेतों में कटाई या खुले में रखी उपज को ढकने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।आठ अक्टूबर तक बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके बाद तापमान में गिरावट आने और सर्दी की दस्तक पड़ने की संभावना जताई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें