चम्पाई सोरेन कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार,इरफान अंसारी का नाम सबसे आगे ,कांग्रेस कोटे से पुराने मंत्रियों की जगह दो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

चम्पाई सोरेन कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार,इरफान अंसारी का नाम सबसे आगे ,कांग्रेस कोटे से पुराने मंत्रियों की जगह दो नए चेहरों को मिल सकता है मौका
रांची: सूबे के मुखिया चम्पाई सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार जल्द जल्द करेंगे। राजनितिक गलियारों में चर्चा है कि कई मंत्रियों का पत्ता कट सकता है वहीं नए चहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
अभी चम्पाई सोरेन कैबिनेट में 10 मंत्री हैं। जिसमें कांग्रेस से तीन ,राजद से एक व जेएमएम से पांच मंत्री है। जबकि सीएम मिलाकर कुल 12 पद है जिसमें 11 मंत्रियों की जगह होती है। हाल में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलाम के इस्तीफे के बाद एक मंत्री पद कांग्रेस कोटे से खाली है जबकि 12वां मंत्री पद सरकार गठन के बाद से ही खाली पड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम की जगह जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को जगह मिलना तय हो चुका है। वहीं जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार कांग्रेस अपने दो पुराने मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मौका देना चाह रही है। इसमें दीपिका पांडेय सिंह के अलावा आदिवासी कोटे से भी एक विधायक का खाता खुल सकता है। वहीं झामुमो अपने कोटे से 12वां मंत्री दे सकता है। इसमें प्रबल दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सबसे आगे है जबकि दुसरे नंबर पर बैद्यनाथ राम आते हैं। हालांकि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चम्पाई सोरेन कैबिनेट गठन के समय भी बैद्यनाथ राम का लिस्ट में नाम था परन्तु अंत समय में उनका नाम काट दिया गया था।





