मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी नौकरी का मौका, UPSC में 828 प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल पदों पर भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
सरकारी नौकरी का मौका, UPSC में 828 प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल पदों पर भर्ती

नई दिल्ली। शैक्षणिक क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के कुल 828 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यूपीएससी की ओर से जारी रिक्तियों में प्रिंसिपल के 124 और वाइस-प्रिंसिपल के 704 पद शामिल हैं। प्रिंसिपल के 124 पदों में अनारक्षित के 69, ईडब्ल्यूएस के 11, ओबीसी के 18, एससी के 16 और एसटी के 10 पद हैं। इनमें पुरुषों के लिए 72 और महिलाओं के लिए 52 पद शामिल हैं।

वहीं, आयोग की ओर से वाइस-प्रिंसिपल पोस्ट के लिए जारी 704 रिक्तियों में अनारक्षित के 287, ईडब्ल्यूएस के 71, ओबीसी के 189, एससी के 103 और एसटी के 54 पद हैं, इनमें पुरुष के 364 और महिला के 340 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है। ऐसे में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल पोस्ट पर नियुक्त होने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) और मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा प्रिंसिपल पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूल/सीनियर सेकेंडरी स्कूल/इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ाने का दस वर्ष का अनुभव (वाइस प्रिंसिपल/पोस्ट ग्रेजुएट टीचर/ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के तौर पर) होना चाहिए।

वहीं, वाइस प्रिंसिपल पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों के पास पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के तौर पर दो वर्ष का अनुभव या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के तौर पर तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधी भर्ती अभियान के तहत पेन और पेपर पर आधारित संयुक्त भर्ती परीक्षा (सीआरटी), शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद प्रिंसिपल पद पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स 12 और वाइस-प्रिंसिपल पद पर चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स 10 के तहत प्रति माह होगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु प्रिंसिपल पोस्ट के लिए 50 वर्ष और वाइस-प्रिंसिपल पद के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। हालांकि, किसी भी अभ्यर्थी की उम्र 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें