मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : पाकिस्तान के वो 5 खिलाड़ी, जिनसे फाइनल में रहना होगा सतर्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, जिसमें फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर टीम इंडिया 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' में पाकिस्तान को धूल चटाएगी।

भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को अब तक दो बार पटखनी दी है।

14 सितंबर को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के विरुद्ध 7 विकेट से मैच जीता था, जबकि 21 सितंबर को उसने पड़ोसी मुल्क के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक के साथ खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

आइए, उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनसे टीम इंडिया को फाइनल मैच में सतर्क रहना होगा।

साहिबजादा फरहान : इस सलामी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में अर्धशतक जमाया था। फरहान अब तक 6 मुकाबलों में 26.67 की औसत के साथ 160 रन बना चुके हैं, जिसमें 8 छक्के और 9 चौके शामिल हैं।

फखर जमां : भारत के खिलाफ 17 और 15 रन की पारी खेलने वाले फखर इस टूर्नामेंट के 6 मुकाबलों में 27 की औसत के साथ 135 रन अपने खाते में जोड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 17 बाउंड्री लगाई हैं।

शाहीन अफरीदी : भले ही यह तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 में एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सका, लेकिन उन्होंने 14 सितंबर को टीम इंडिया के विरुद्ध नाबाद 33 रन की पारी जरूर खेली।

शाहीन इस टूर्नामेंट में सबसे सफल पाकिस्तानी गेंदबाज हैं, जिन्होंने 6 मुकाबलों में 20.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट हासिल किए हैं।

हारिस रऊफ : 5 फुट 11 इंच लंबे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारत के विरुद्ध सुपर-4 मुकाबले में 26 रन देकर 2 शिकार किए थे। यह गेंदबाज टूर्नामेंट में 9 विकेट अपने नाम कर चुका है।

सईम अयूब : पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सईम अयूब ने इस टूर्नामेंट में गेंद से चमक बिखेरी है। सईम 14 सितंबर को भारत के खिलाफ खाता नहीं खोल सके, लेकिन उन्होंने 35 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। सुपर-4 मुकाबले में उन्होंने भारत के विरुद्ध 21 रन बनाए। हालांकि, इस बार गेंदबाजी में 35 रन देने के बावजूद कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।

बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान सईम अयूब से फिर खाता नहीं खुल सका, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवरों में महज 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस खिलाड़ी ने अब तक 6 मुकाबलों में 8 विकेट हासिल किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें