मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

8 सरकारी अस्पतालों में खुलेगा फायर स्टेशन, अस्पताल को देनी होगी जमीन - पटना सदर और दानापुर अंचलाधिकारी को पत्र जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
8 सरकारी अस्पतालों में खुलेगा फायर स्टेशन, अस्पताल को देनी होगी जमीन - पटना सदर और दानापुर अंचलाधिकारी को पत्र जारी

8 सरकारी अस्पतालों में खुलेगा फायर स्टेशन, अस्पताल को देनी होगी जमीन

- पटना सदर और दानापुर अंचलाधिकारी को पत्र जारी

पटना।शहर के 8 सरकारी अस्पतालों में फायर स्टेशन खुलेगा। अपर समाहर्ता राजस्व ने जमीन चिह्नित करने के लिए पटना सदर और दानापुर अंचलाधिकारी को पत्र जारी किया है। आदेश के आलाेक में दोनों अंचलों के अंचलाधिकारियों ने जमीन की मापी शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक अस्पताल से 27 डिसमिल जमीन मिलेगी।इसमें एक छोटा कार्यालय और एक रेस्ट रूम के साथ दो गाड़ी खड़ी रखने का प्लेटफॉर्म, पानी के लिए बोरिंग आदि की व्यवस्था होगी। शहर के अस्पतालों को सुरक्षित रखने के साथ आसपास के इलाके में आग लगने की सूचना पर तत्काल पहुंचने का टास्क होगा। पाल होटल में आग लगने की घटना के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने सरकारी अस्पतालों में जमीन चिह्नित करने का आदेश दिया है।इन अस्पतालों में जमीन आवंटित करने तैयारी

गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, पटना सिटी

आईजीआईएमएस परिसर मेंं

पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (पीएमसीएच) - परिसर में

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) - परिसर में

न्यू गार्डिनर अस्पताल (आयकर गोलंबर) - भाजपा कार्यालय के पीछे

लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल, शास्त्री नगर - सामने भवन निर्माण विभाग की जमीन

न्यू अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल, राजेंद्र नगर - यहां जखोज जारी

अनुमंडलीय अस्पताल, दानापुर - परिसर में

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें