मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

चार सीटों का दावा करने वाले राजद सुप्रीमो लालू जी को पलामू सीट से ही करना पड़ेगा संतोष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चार सीटों का दावा करने वाले राजद सुप्रीमो लालू जी को पलामू सीट से ही करना पड़ेगा संतोष

चार सीटों का दावा करने वाले राजद सुप्रीमो लालू जी को पलामू सीट से ही करना पड़ेगा संतोष

रांची: एक दौर था जब राजद सुप्रीमों लालू यादव की झारखंड की राजनीति में तूती बोलती थी। उस समय लालू यादव किंगमेकर के नाम से जाने जाते थे। आज इंडी भाग्य विधाता लालू प्रसाद को झारखंड में दो सीटों के लिए तड़पना पड़ रहा है। राजद ने शुरूआती दौर में झारखंड लोकसभा की चार सीटों पर दावेदारी पेश की थी जिसमे चतरा, कोडरमा, गोड्डा और पलामू शामिल है। चार सीटों पर दावेदारी करने वाला राजद महज दो सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तड़प रही है। महागठबंधन कोई भाव नहीं दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पलामू और चतरा संसदीय सीट पर राजद किसी भी कीमत पर समझौता करने को तैयार नहीं है । इधर चतरा संसदीस सीट पर कांग्रेस की दावेदारी से साफ हो गया है कि यह सीट राजद को नही मिलने वाला है। ऐसे में राजद को सिर्फ पलामू सीट से ही संतोष करना पड़ेगा। हालांकि राजद अभी भी आश्वस्त हैं कि चतरा और पलामू सीट मिलेगा। परन्तु ऐसा दूर दूर तक नजर नही आ रहा है। क्योंकि महागठबंधन ने 7:5:1:1 का फॉमूला तय कर लिया है और जल्द घोषणा किए जाने की बात कही जा रही है। इस फॉमूला के तहत कांग्रेस को सात ,झामुमो को पांच ,राजद को एक और एनसीपी को एक सीट मिलने की बात कही जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें