मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, एके-47 बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, एके-47 बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ के बीच अबतक 1 नक्सली का शव एवं एके-47 हथियार मौके से बरामद किया गया हैlमिली जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ कोबरा के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। विश्वस्त सूत्राें के अनुसार मुठभेड़ में मिला एक पुरूष नक्सली का शव डीव्हीसीएम कैडर का नक्सली कमांडर उधम सिंह का बताया जा रहा है। उधम सिंह लाटून नंबर 30 का कमांडर था, और वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी का कमांडर भी है।बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सर्च अभियान शुरू किया। अभियान के दाैरान सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच आज गुरूवार सुबह 7:30 बजे से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ मे अब तक 1 नक्सली का शव एवं एके-47 हथियार मौके से बरामद किया गया है l अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें