मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ी सफलता, लुधियाना से 15वां आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ी सफलता, लुधियाना से 15वां आरोपित गिरफ्तार

मुंबई। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपित सुजीत सुशील सिंह (32) को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। सुजीत सुशील सिंह पर इस मामले में वांछित आरोपित जीशान अख्तर को दो गिरफ्तार आरोपितों से मिलवाने का आरोप है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 15 हो गई है। मुंबई पुलिस आरोपित को पंजाब से मुंबई ला रही है।इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपित सुजीत सिंह इस मामले के वांछित आरोपित जीशान अख्तर के संपर्क में था और उस समूह का हिस्सा था, जिसने हत्या की साजिश रची थी। हत्या के तुरंत बाद वह जालंधर भाग गया था और वहां छिपकर रह रहा था। इसकी गोपनीय जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 15 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं और तीन फरार हैं। तीनों फरार आरोपितों के विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें