मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

एक मीटिंग और बदल गए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का तेवर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में लंबे समय से बड़ी गिरावट देखी गई है। लेकिन, प्रदर्शन में सुधार के लिए हुई अहम बैठक के ठीक एक दिन बाद ही वेस्टइंडीज ने वो कर दिखाया, जो पिछले 34 साल से नहीं हुआ था।

हाल की कुछ सीरीज की बात करें तो वेस्टइंडीज को अपने घर में टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से 0-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में वेस्टइंडीज एक बार पारी में 27 रन पर सिमट गई थी। इस प्रदर्शन के बाद टीम की वैश्विक स्तर पर आलोचना हुई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में भी 5-0 से जीत दर्ज की। पाकिस्तान से भी वेस्टइंडीज अपने घर में टी20 सीरीज 1-2 से हारी। पाकिस्तान ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भी वेस्टइंडीज को हरा दिया। यह हार टीम के लिए रेड अलर्ट की तरह थी।

11 अगस्त को टीम के प्रदर्शन में सुधार के लिए एक अहम बैठक वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आयोजित हुई। इस बैठक में टीम को लगातार दो बार अपनी कप्तानी में वनडे विश्व कप दिलाने वाले क्लाइव लॉयड, महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स, ब्रायन लारा, डेसमंड हेन्स, शिवनारायण चंद्रपॉल और वर्तमान मुख्य कोच डैरन सैमी शामिल थे। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जो टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

इस बैठक के एक दिन बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिया। 12 अगस्त को वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग में पाकिस्तान को पछाड़ा और 202 रन से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इतिहास की वेस्टइंडीज की यह सबसे बड़ी जीत है। वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज भी 2-1 से जीता। 1991 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की यह पहली वनडे सीरीज जीत है।

मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 294 रन बनाए थे और पाकिस्तान को 92 रन पर समेटकर 202 रन से ऐतिहासिक जीत हासिल की।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले पांच साल में निश्चित रूप से गिरा है। टीम किसी भी फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर पाने में सफल नहीं रही है। दो-दो बार वनडे और टी20 विश्व कप जीत चुकी यह टीम विश्व कप क्वालीफाई करने में भी सफल नहीं हो पा रही है।

ऐसा नहीं है कि टीम के पास खिलाड़ी नहीं हैं। एक तरफ कैरेबियाई क्रिकेट में व्यक्तिगत प्रतिभा की कोई कमी नहीं, तो दूसरी तरफ ये खिलाड़ी एक टीम के तौर पर संगठित होकर खेलने में नाकाम रहे हैं। इसकी कई वजहें हैं: बोर्ड और क्रिकेटर्स के बीच वित्तीय मुद्दे, टीम में अलग-अलग प्रांतों से आने वाले खिलाड़ियों में एकजुटता न होना, टीम में विशेष स्थान से संबंध रखने वाले खिलाड़ियों को तरजीह देना, आदि। बोर्ड को इन सभी मुद्दों को जितनी जल्द हो सुलझाना होगा और एक बेहतर रणनीति के साथ टीम के खिलाड़ियों को एकजुट रखते हुए आगे बढ़ने की दिशा में काम करना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें