मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

पंचायत भवन निर्माण को लेकर हिंसक झड़प में 1 की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंचायत भवन निर्माण को लेकर  हिंसक झड़प में 1 की मौत, दो घायल

नवादा। नवादा में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मो सज्जाद के रूप में की गई है। जिले में कौआकोल थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव का ये पूरा मामला है। दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनव धीमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद स्थिति का जायजा लिया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। ताकि किसी तरह का विवाद फिर से शुरू ना हो। हालांकि दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल कायम है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के नेतृत्व में छापेमारी की गई है, जिसमें 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंचायत सरकार भवन बनाने को लेकर ये विवाद शुरू हुआ है। इसी विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग की जान चली गई। प्रशासन की ओर से घटना के बाद मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।इस पूरे मामले में डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि कौआकोल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जांच की तो पता चला कि दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है। इस पूरी घटना पर पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी का गठन किया है। छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें