मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

(अपडेट) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फाेट में डीआरजी का एक जवान बलिदान, 3 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
(अपडेट) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फाेट में डीआरजी का एक जवान बलिदान, 3 घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपट्नम में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फाेट में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान बलिदान हो गया है, जबकि 3 अन्य जवान घायल हैं। पुलिस के अनुसार बीते रविवार को डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान साेमवार सुबह भोपालपट्नम के उल्लूर के जंगल में प्रेशर आईईडी विस्फाेट से बीजापुर डीआरजी टीम जवान दिनेश नाग बलिदान हो गये। इस दौरान तीन जवान घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों में भरत धीवर, पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी शामिल हैं। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने जानकारी दी है कि बलिदान जवान दिनेश नाग बीजापुर के वार्ड क्रमांक 15 के रहने वाले थे। घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया हैl

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें