रांची के मांडर में स्कूल बस पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल

रांची के मांडर में स्कूल बस पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल
रांची: राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे स्थित वाटर पार्क के पास एक स्कूल बस पलट गई है। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये हैं। बस सेंट मारियस स्कूल की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सेंट मारियस स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक खेत में पलट गयी। बस पलटते ही बच्चे चिल्लाने लगे। जिसके बाद मांडर थाने को हादसे की जानकारी दी गयी। जिसके बाद स्थानीय लोग और मांडर पुलिस ने साथ मिलकर बस का पिछला शीशा तोड़कर सभी बच्चों को बाहर निकाला।इसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया कि बस में 16 बच्चे सवार थे, जिनमें से 15 बच्चे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। एक बच्चे को सिर में चोट लगी है ।





