मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : खेत से मटर तोड़ने पर नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने वाला आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : खेत से मटर तोड़ने पर नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने वाला आरोपित गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। खेत में लगे मटर को तोड़कर खाने जैसी मामूली बात पर एक व्यक्ति ने नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें रस्सी से बांधकर बेरहमी से मारपीट की। मामले की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण के आवेदक कृष्ण नाथ टोप्पो (40 वर्ष), निवासी ग्राम लडुआ, थाना राजपुर ने 06 जनवरी को थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई। आवेदन में बताया गया कि 04 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे उनके पड़ोसी एवं रिश्ते के भाई कपिल उरांव (26 वर्ष) ने खेत-बाड़ी में लगे मटर को तोड़कर खाने की बात पर नाराज होकर उनके नाबालिग पुत्र संस्कार टोप्पो (07 वर्ष) के साथ मारपीट की।रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित ने बच्चे को जबरन अपने घर ले जाकर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधे तथा उसे बंधक बनाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि घटना के समय एक अन्य नाबालिग बालक के साथ भी आरोपित ने दुर्व्यवहार किया और दोनों बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं पैरों से मारपीट की।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत आरोपित के विरुद्ध धारा 137(2), 296, 351(2), 115(2), 127(2) एवं 140(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपराध स्वीकार किए जाने पर आरोपित को बुधवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।राजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग बच्चों के विरुद्ध हिंसा को गंभीर अपराध माना जाता है और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों से जुड़े मामलों में कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें