मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

अजय सिंह को बने राज्य के नए पुलिस महानिदेशक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अजय सिंह को बने राज्य के नए पुलिस महानिदेशक

रांची। चुनाव आयोग के निर्देश पर अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। इसके अलावा वे झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इससे संबंधित आदेश सोमवार की दोपहर चुनाव आयोग के आदेश पर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है।उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता से झारखंड डीजीपी पद का प्रभार वापस ले लिया गया था और उन्हें निर्देश दिया गया कि झारखंड पुलिस हाउसिंग के एमडी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार को यह प्रभार सौंपेंगे। इसको लेकर 19 अक्टूबर की शाम गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई थी।चुनाव आयोग ने 19 अक्टूबर को झारखंड सरकार को निर्देश दिया था कि डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी अधिकारी को प्रभार सौंपे। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से अपने निर्देशों का पालन करने और 19 अक्टूबर की शाम सात बजे तक एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा था। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से सोमवार सुबह दस बजे तक पद के लिए विचार किए जाने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजने को भी कहा था।उल्लेखनीय है कि बीते 26 जुलाई को झारखंड सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को प्रभारी डीजीपी बनाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें