मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

नवरात्रि के चौथे दिन पीएम मोदी ने पी. सुशीला का भक्ति गीत 'जय जय देवी' किया शेयर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की एक बेहद खास और भावपूर्ण पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दक्षिण भारत की प्रसिद्ध और सम्मानित गायिका पी. सुशीला द्वारा गाया गया भक्ति गीत 'जय जय देवी दुर्गा देवी' शेयर किया।

इस पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने नवरात्रि पर्व के इस पावन अवसर पर मां कूष्मांडा के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। यह गीत न केवल देवी की महिमा का बखान करता है, बल्कि भक्तों के मन में भक्ति और विश्वास की भावना भी जागृत करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "नवरात्रि में आज देवी माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा को मेरा बारंबार प्रणाम। सूर्य के समान दैदीप्यमान देवी मां से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को संपन्नता और प्रसन्नता का आशीर्वाद दें। उनका दिव्य आलोक हर किसी के जीवन को प्रकाशित करे।

पी. सुशीला के बारे में बात करें तो वह भारतीय संगीत जगत की एक अनमोल रत्न हैं। उनका करियर दशकों पुराना है और उन्होंने अपनी मधुर आवाज से तमिल, तेलुगु, कन्नड़, और मलयालम सहित कई भाषाओं में गाकर संगीत प्रेमियों के दिलों को छूआ है।

पी. सुशीला की गायकी ने दक्षिण भारतीय संगीत को एक नई ऊंचाई दी है।

उन्होंने करीब 50,000 से भी ज्यादा फिल्मी और भक्ति गीत रिकॉर्ड किए हैं, जो उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उनकी आवाज की मिठास और भावनात्मक गहराई उन्हें अन्य गायिकाओं से अलग पहचान देती है।

पी. सुशीला को उनके अद्भुत योगदान के लिए पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। वह इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली महिला पार्श्वगायिका भी हैं, जो एक गौरवपूर्ण इतिहास है।

भक्ति संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है, खासकर नवरात्रि जैसे धार्मिक अवसरों पर उनके गीत भक्तों के मन और आत्मा को छू जाते हैं। 'जय जय देवी दुर्गा देवी' जैसे गीतों में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति देवी की महिमा और शक्ति का गहन अनुभव कराती है। उनकी गायकी में जो भक्ति झलकती है, वह सुनने वालों को आध्यात्मिक आनंद देती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें