मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

डॉक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भावुक संबोधन, दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे में बड़े सुधारों का वादा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डॉक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भावुक संबोधन, दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे में बड़े सुधारों का वादा

डॉक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भावुक संबोधन, दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे में बड़े सुधारों का वादा

नई दिल्ली , 1 जुलाई 2025: डॉक्टर्स डे के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित एक विशेष समारोह में शिरकत की और वहां उपस्थित डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ व छात्रों को संबोधित किया। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को "जीवन रक्षक योद्धा" बताते हुए उनकी निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को सलाम किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से डॉक्टर दिन-रात बिना थके मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं, वह समाज के लिए प्रेरणा है और उनका योगदान कभी शब्दों में पूरा नहीं उतारा जा सकता।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली की वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि आज राजधानी के अस्पतालों पर भारी दबाव है। डॉक्टरों की संख्या जहां जरूरत से कम है, वहीं स्टाफ नर्सों की भारी कमी एक बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, "अगर अस्पतालों में पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ नहीं होगा तो डॉक्टर कैसे प्रभावी ढंग से कार्य कर पाएंगे?" ICU, ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी सेवाओं की आवश्यकता दिन-ब-दिन बढ़ रही है, लेकिन दशकों पुरानी सरकारों ने इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान नहीं दिया।

रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार इस स्थिति को बदलने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध और ‘एक्शन मोड’ में है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि दिल्ली सरकार अब स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। न केवल नए ICU और ट्रॉमा सेंटर बनाए जाएंगे, बल्कि मौजूदा अस्पतालों की सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही, चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी निवेश कर नई मेडिकल नर्सिंग संस्थानों की स्थापना की जाएगी ताकि भविष्य में स्टाफ की कमी न हो।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जल्द ही दिल्ली को एक ऐसा मॉडल स्वास्थ्य तंत्र समर्पित करेगी, जहां प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्राप्त हो। उन्होंने यह भी दोहराया कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके कार्यक्षेत्र की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी डॉक्टरों को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि "आपका समर्पण ही इस शहर की जीवनरेखा है। दिल्ली सरकार आपकी इस सेवा भावना को नमन करती है और हमेशा आपके साथ खड़ी है।" डॉक्टर्स डे के इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह संबोधन स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, दिल्ली के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नए युग की शुरुआत का भी संकेत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें