मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

ओलंपियाड के जश्न और बारिश में डूबा पेरिस जगमगा उठा, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पेरिस,। बारिश में डूबा रोशनी का शहर पेरिस 33वें ओलंपियाड के

जश्न में रात को जगमगा उठा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने

मुख्य स्टेडियम के बाहर पहली बार आयोजित उद्घाटन समारोह के आखिर में

आधिकारिक तौर पर पेरिस ओलंपिक शुरू होने की घोषणा की। मैक्रॉन ने पेरिस में

आखिरी बार ओलंपिक की मेजबानी के ठीक 100 साल बाद खेलों की शुरुआत करते हुए

कहा, "मैं आधुनिक युग के 33वें ओलंपियाड का जश्न मनाते हुए पेरिस में

खेलों के उद्घाटन की घोषणा करता हूं।"

इसी के साथ सीन नदी पर

रंगारंग कार्यक्रम के साथ ओलंपिक का आगाज हुआ। लेडी गागा की प्रस्तुति ने

उद्घाटन समारोह में चार चांद लगा दिए।

205 देशों के खिलाड़ियों ने

सीन नदी पर नाव परेड में हिस्सा लिया। सबसे पहले ग्रीस का दल आया और फिर

अन्य देशों के खिलाड़ियों ने बोट परेड के दौरान दर्शकों का अभिवादन किया।

सबसे पहले बच्चे ओलंपिक मशाल लेकर आए। इसके बाद बोट परेड शुरू हुई।

फ्रांसीसी

एथलीट मैरी-जोस पेरेक और टेडी रेनर अंतिम मशाल वाहक रहे। कनाडाई गायक

सेलीन डायोन ने एफिल टॉवर से एडिथ पियाफ के हाइमन ए लामोर की भावपूर्ण

प्रस्तुति दी। मूसलाधार बारिश का सामना करते हुए लगभग 300000 लोग नदी के

किनारे खड़े होकर शहर के प्रतिष्ठित स्थलों पांच ओलंपिक रिंगों वाले एफिल

टॉवर, लौवर और नोट्रे-डेम कैथेड्रल के माध्यम से प्रतियोगियों को ले जाने

वाले आर्मडा पर जयकार करते नजर आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें