मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

भगवान श्रीराम के जन्मस्थान को लेकर प्रधानमंत्री ओली ने फिर दिया विवादित बयान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर भगवान श्रीराम के जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान दिया है। ओली का दावा है कि भगवान श्रीराम का जन्मस्थान नेपाल में ही है।काठमांडू में एक कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान को लेकर नेपाल के बाकी नेता क्यों डरते हैं? ओली ने फिर बयान दिया है कि भगवान श्रीराम का जन्मस्थान अयोध्या में नहीं, बल्कि नेपाल के चितवन जिला के ठोरी में ही हुआ था। उन्होंने कहा कि इस बात को पूरी दुनिया में प्रचारित करना चाहिए।कार्यक्रम में ओली ने कहा कि नेपाल के नेता भगवान श्रीराम के वास्तविक जन्मस्थान का प्रचार करने में क्यों डरते हैं? किससे डरते हैं? यह समझ में नहीं आता। ओली ने कहा कि कोई देश नाराज हो जाएगा, इसलिए इस बात को कहने में डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। ओली ने नेपाल के नेताओं से इस बात का खुल कर प्रचार करने को भी कहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें