मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

रांची से सुबोधकांत,धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा से फुरकान अंसारी पर बनी सहमति, औपचारिक घोषणा बाकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची से सुबोधकांत,धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा  से फुरकान अंसारी पर  बनी सहमति, औपचारिक घोषणा बाकी

रांची से सुबोधकांत,धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा से फुरकान अंसारी पर बनी सहमति, औपचारिक घोषणा बाकी

रांची: झारखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस मे सहमति बन गई हैं । मिली जानकारी के अनुसार रांची से सुबोधकांत सहाय ,धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा से फुरकान अंसारी को प्रत्याशी बनाए जाने की बात सामने आई है। वही चतरा सीट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। मिली जानकारी के अनुसार इन प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए है सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। आपको बता दें कि महागठबंधन में कांग्रेस को सात, झामुमो को पांच, भाकपा माले को एक और राजद को एक सीट मिली है। झामुमो ने गिरिडीह (मथुरा महतो), दुमका (नलिन सोरेन), राजमहल (विजय हांसदा और सिंहभूम (जोबा मांझी) के नाम की घोषणा कर दी है। जमशेदपुर में प्रत्याशी उतारना बाकी है। वहीं सात सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अभी तक लोहरदगा (सुखदेव भगत), हजारीबाग से जेपी पटेल और खूंटी में कालीचरण मुंडा के नाम की घोषणा कर पाई है। कांग्रेस ने अभी तक धनबाद, गोड्डा, चतरा और रांची लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वही राजद ने पलामू में ममता भुईंया को तो भाकपा माले ने कोडरमा में विनोद कुमार सिंह को मैदान में उतार दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें